रायपुर

Murder Case : खाना फेंकने को लेकर झगड़ा…! धरसीवा में युवक की बेरहमी से हत्या…आरोपी फरार

रायपुर, 10 फरवरी। Murder Case : राजधानी रायपुर के धरसीवा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। होटल में खाना फेंकने को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, जबकि पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लिया है। मृतक की पहचान शिव प्रसाद ध्रुव के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार होटल में भोजन को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई और आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही धरसीवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और हिरासत में लिए गए दोनों संदेहियों से पूछताछ जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। हत्या के कारणों और आरोपियों की भूमिका को लेकर जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button