Police Alert : पुलिस ने APK लिंक पर क्लिक न करने की अपील…! गैंग ने 5 लाख की बड़ी साइबर ठगी को दिया अंजाम

News Power Zone
1 Min Read
Police Alert

आनंद नगर, 07 फरवरी। Police Alert : रायपुर के आनंद नगर के एक अस्पताल कर्मचारी के साथ साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी कि 03 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे उनके मोबाइल पर वॉट्सऐप संदेश आया। संदेश में एक APK लिंक था और जिस नंबर से भेजा गया था, उसके डीपी में परिवहन विभाग का लोगो दिखाई दे रहा था। संदेश में दावा किया गया कि उनके मोटरसाइकिल का चालान काटा गया है।

पीड़ित ने लिंक पर क्लिक किया, लेकिन इसके तुरंत बाद उनके UPI खाते से लगभग 5 लाख 1 हजार 99 रुपये निकाल लिए गए। ठगी केवल पांच मिनट के अंदर संपन्न हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का अलर्ट

पुलिस का अलर्ट करते हुए चेताया कि, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपने बैंक या UPI की जानकारी किसी के साथ साझा न करें। फर्जी संदेश और APK लिंक से सावधान रहें। जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।

TAGGED:
Share This Article