Featuredकोरबापुलिस

KORBA BREAKING: मुखबिर की सूचना पर स्क्रैप गोदाम में छापा, गोदाम सील… दस्तावेज पेश करने पर ही मानी जाएगी वैध

कोरबा। जिले में अवैध स्क्रैप कारोबार के खिलाफ उरगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम बरबसपुर बायपास रोड स्थित एक स्क्रैप गोदाम में दबिश देकर गोदाम को सील कर दिया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त स्क्रैप यार्ड में चोरी से जुड़े हाइवा, ट्रेलर और ट्रक के पुर्जे अवैध रूप से जमा किए गए हैं। सूचना की तस्दीक के बाद उरगा पुलिस ने संबंधित विभागों की संयुक्त टीम के साथ मौके पर छापा मारा।
कार्रवाई के दौरान स्क्रैप यार्ड का संचालक मौके पर मौजूद मिला। पुलिस द्वारा जब यार्ड में रखे वाहन पुर्जों और लोहे के सामान के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
दस्तावेजों के अभाव में पुलिस ने संदेह के आधार पर विधि अनुसार कार्रवाई करते हुए ट्रेलर की मंडी, डाला बॉडी समेत अन्य लोहे का सामान जब्त किया। बताया जा रहा है कि जब्त सामग्री का कुल वजन लगभग 1200 टन है।

मौके पर नगर निगम की टीम ने पंचनामा तैयार कर स्क्रैप गोदाम को दस्तावेज प्रस्तुत करने तक सीलबंद कर दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button