Swami Atmanand School : रायपुर के सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्रों द्वारा चाकू लहराने का वीडियो वायरल…! सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

News Power Zone
1 Min Read
Swami Atmanand School

रायपुर, 06 फरवरी। Swami Atmanand School : राजधानी के मोवा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल से शिक्षा व्यवस्था को झकझोर देने वाली घटनाएँ सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में तीन नाबालिग छात्र कक्षा के भीतर धारदार चाकू लेकर मस्ती करते और रौब जमाते नजर आए। इस दौरान अन्य छात्र सहमे हुए दिखाई दिए और किसी ने भी विरोध नहीं किया।

वीडियो वायरल होने के बाद पंडरी थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने तीनों नाबालिग छात्रों को पकड़कर काउंसलिंग की और उन्हें समझाइश दी। चूंकि सभी आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए मामले की जांच बाल विधि के अनुसार की जा रही है।

घटना ने स्कूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूछा जा रहा है कि क्लासरूम में चाकू कैसे पहुंचा, शिक्षकों की मौजूदगी क्यों नहीं थी और जिम्मेदार स्टाफ की निगरानी कहां थी। इस मामले ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग दोनों को कटघरे में ला दिया है। पुलिस और शिक्षा विभाग मामले की संपूर्ण जांच कर रहे हैं और आगामी कदमों का निर्णय बाल सुरक्षा और अनुशासन को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा।

 

Share This Article