City Development : कटघोरा नगर पालिका के 14 विकास कार्यों के लिए 2.88 करोड़ रुपए मंजूर…! विभाग ने जारी किए आदेश

News Power Zone
2 Min Read
City Development

कोरबा, 06 फरवरी। City Development : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कटघोरा नगर पालिका में 14 विकास कार्यों के लिए कुल 2.88 करोड़ 10 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। यह राशि उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद जारी हुई मंजूरी आदेश के तहत उपलब्ध कराई गई है।

उप मुख्यमंत्री ने सभी कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

स्वीकृत परियोजनाओं में प्रमुख रूप से शामिल हैं, सार्वजनिक और सामुदायिक भवन निर्माण,  वार्ड क्रमांक-15, बरभांठा में सामुदायिक भवन: 14.92 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक-13, सामुदायिक भवन: 29.93 लाख रुपए, अन्य सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विभिन्न वार्डों में 14.92 लाख रुपए।

सड़कों और नालियों का निर्माण रेस्ट हाउस बाउंड्री वॉल से मेला ग्राउंड तक CC रोड: 19 लाख रुपए, बीएसएनएल ऑफिस से बी.आर. अंबेडकर भवन तक CC रोड: 28.32 लाख रुपए, नाली निर्माण और RCC स्लैब: 1.10 लाख रुपए, सौंदर्यीकरण एवं अन्य संरचनाएं, सरगबंद तालाब का सौंदर्यीकरण: 50.77 लाख रुपए, बी.आर. अंबेडकर भवन में बाउंड्री वॉल: 24.75 लाख रुपए, नगर पालिका के नवीन कार्यालय भवन में बाउंड्री वॉल: 17.88 लाख रुपए, वाहन पार्किंग हेतु शेड: 18 लाख रुपए, मरखीमाता मंदिर के पास शेड निर्माण: 18 लाख रुपए।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कहा है कि स्वीकृत सभी कार्यों में स्थानीय जनता की सुविधा और विकास को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही की जाएगी।

इस स्वीकृति से कटघोरा नगर पालिका के बुनियादी ढांचे, सामुदायिक भवनों, तालाब और सड़कों के विकास में तेजी आएगी और स्थानीय लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी।

Share This Article