Excise Team Attacked : कोरबा से बड़ी खबर…! आबकारी टीम पर हमला… अधिकारी ढाई घंटे तक बंधक…वाहन में तोड़फोड़…यहां देखें Video

News Power Zone
2 Min Read
Excise Team Attacked

कोरबा, 20 दिसंबर। Excise Team Attacked : जिले के उरगा थाना क्षेत्र के भैसमा गांव के पहरीपारा में उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान टीम का नेतृत्व कर रहे अधिकारी नारायण सिंह कंवर को ग्रामीणों ने करीब ढाई घंटे तक बंधक बनाए रखा।

मारपीट और तोड़फोड़ की घटना

जानकारी के अनुसार, आबकारी टीम में दो वर्दीधारी कर्मचारी, एक मुखबिर और एक स्कॉर्पियो चालक शामिल थे। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों से विवाद बढ़ गया, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए। आरोप है कि ग्रामीणों ने मुखबिर प्रमोद देवांगन और वाहन चालक के साथ मारपीट की, वहीं सरकारी वाहन में भी तोड़फोड़ की गई।

टीम के सदस्य जान बचाकर भागे

घटना के दौरान टीम के अन्य सदस्य किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे और वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे मामले की सूचना दी।

112 की टीम लौटी, पुलिस ने छुड़ाया अधिकारी

घटना की जानकारी मिलने पर 112 की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते उसे वापस लौटना पड़ा। बाद में उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बनाए गए अधिकारी नारायण सिंह कंवर को ग्रामीणों के चंगुल से सुरक्षित छुड़ाया।

ग्रामीणों का आरोप, जांच के आदेश

ग्रामीणों का आरोप है कि मुखबिर प्रमोद देवांगन अवैध वसूली (Excise Team Attacked) करता था, इसी आक्रोश में यह घटना हुई। आबकारी अधिकारी आशा सिंह ने बताया कि मामले में तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मारपीट की शिकायत मिली है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Share This Article