Train Derailment : बड़ा रेल हादसा टला…! मालगाड़ी के डिब्बे पलटे…रेलवे टीम बहाली में जुटी…यहां देखें Video

News Power Zone
1 Min Read
Train Derailment
मनेन्द्रगढ़, 31 जनवरी। Train Derailment : मनेन्द्रगढ़ के दर्रीटोला स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। दर्रीटोला से टाइगर हिल्स की ओर जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए। घटना के कारण तीन रेल लाइन प्रभावित हुई हैं, लेकिन सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ। यह घटना नागपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई है। रेलवे की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बहाली कार्य में जुट गई है। यातायात को जल्द सामान्य करने की कोशिश जारी है।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और मालगाड़ी संचालन में लगे कर्मियों से सावधानी बरतने की अपील की है।
Share This Article