छत्तीसगढ़
Maoist Attack : बीजापुर ब्रेकिंग…! सीमा पर माओवादियों का हमला…! IED धमाकों में 11 सुरक्षाकर्मी घायल
संयुक्त एंटी-नक्सल ऑपरेशन टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन पर थी
बीजापुर, 26 जनवरी। Maoist Attack : बीजापुर–तेलंगाना सीमा से लगे कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में माओवादियों द्वारा किए गए सिलसिलेवार IED धमाकों में कम से कम 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। यह घटना रविवार को उस समय हुई जब छत्तीसगढ़ पुलिस के डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और CRPF की एलीट कोबरा यूनिट के जवानों की एक संयुक्त एंटी-नक्सल ऑपरेशन टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन पर थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, माओवादियों ने पहले से लगाए गए प्रेशर IED के जरिए सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। धमाकों में घायल जवानों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित स्थान पर लाया गया। सभी घायल जवान खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और अतिरिक्त बल मौके पर भेजे गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां माओवादियों की मौजूदगी और मूवमेंट पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसे कायराना हमला बताया और कहा कि, हमारे जवान पूरी बहादुरी से नक्सलवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं। घायल जवानों का बेहतर इलाज कराया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नक्सलियों के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।



