Decomposed Body : दुर्ग जिले में सनसनी…! खेत में मिली अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश

News Power Zone
2 Min Read
Decomposed Body
दुर्ग, 17 जनवरी। Decomposed Body : दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। परसदा गांव के एक खेत में अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, खेत की ओर से तेज बदबू आने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने एक महिला का शव पड़ा देखा, जिसकी हालत काफी खराब थी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव की जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, शव करीब एक सप्ताह पुराना है और पूरी तरह से डीकंपोज़ हो चुका है। FSL और सीन ऑफ क्राइम की टीम की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज, कच्चांदुर भेजा गया है। महिला की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पहचान के लिए आसपास के सभी थानों को सूचना दे दी गई है और गुमशुदगी के मामलों से मिलान किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Share This Article