रायपुर
Toll Free Road : रायपुर-दुर्ग मार्ग पर राहत की खबर…! जून से नहीं देना होगा कुम्हारी टोल टैक्स
आम जनता को मिलने वाले फायदे
- टोल शुल्क से राहत– रोजाना आवागमन करने वाले नागरिकों को टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा, जिससे मासिक खर्च में सीधी बचत होगी।
- यात्रा समय में कमी– टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी और सफर तेज व सुगम होगा।
- ईंधन की बचत– बार-बार रुकने और जाम में फंसने से होने वाली ईंधन खपत कम होगी।
- दुर्घटनाओं में कमी– टोल क्षेत्र में होने वाली छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी।
- व्यापार और परिवहन को बढ़ावा– मालवाहक वाहनों की आवाजाही आसान होगी, जिससे व्यापारिक गतिविधियां तेज होंगी।
- दैनिक यात्रियों को सुविधा– नौकरीपेशा, छात्र और व्यापारी वर्ग को रोजाना आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
- शहरी यातायात का दबाव घटेगा– दुर्ग-आरंग बायपास शुरू होने से भारी वाहनों का दबाव शहर के अंदर कम होगा।
- प्रदूषण में कमी– जाम कम होने से ध्वनि और वायु प्रदूषण घटेगा।






