बालकोनगर
Balco ने रिसदा में मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन…! 239 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
फिजियोथेरेपी, लैब डायग्नोस्टिक्स और स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित
‘उपचार आपके द्वार’ पहल से समुदाय में स्वास्थ्य सशक्तिकरण
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी समुदाय के सभी वर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उनका कहना था कि इस पहल से दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा। कार्यक्रम में पार्षद चैतन्य मात्री भी उपस्थित थे। उन्होंने बालको की मोबाइल हेल्थ यूनिट (एमएचयू) पहल की सराहना की और कहा कि यह पहल समुदाय में स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बालको का आरोग्य परियोजना ग्रामीण स्वास्थ्य पोस्ट के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं, कुपोषण कम करने और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की दिशा में काम करता है। इस मल्टी-स्पेशलिटी शिविर के माध्यम से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाई गई, जिससे समुदाय अधिक स्वस्थ और सशक्त बना।







