Soumya Tandon : फिल्मी केमिस्ट्री नहीं…असली सपोर्ट सिस्टम सौम्या टंडन की ज़िंदगी…! IIT से शादी और पारिवारिक जीवन में संतुलित कैसे किया यहां जानें

News Power Zone
3 Min Read
Soumya Tandon

मुंबई, 30 दिसंबर। Soumya Tandon : पर्दे पर मोहब्बत जब दिल को छू जाए, तो दर्शकों की जिज्ञासा अक्सर असली ज़िंदगी तक पहुंच जाती है। हाल ही में फिल्म धुरंधर में सौम्या टंडन का किरदार ‘उल्फत’ और उनके ऑन-स्क्रीन पार्टनर रहमान डकैत की केमिस्ट्री ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ दिया। लेकिन असल ज़िंदगी में सौम्या का रिश्ता और भी मजबूत और सुकून भरा है।

सौरभ देवेंद्र सिंह हैं जीवन साथी

सौम्या टंडन के पति सौरभ देवेंद्र सिंह किसी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आते। वे बिज़नेस एग्जीक्यूटिव और एंटरप्रेन्योर हैं। IIT दिल्ली में पढ़ाई के दौरान सौरभ और सौम्या की मुलाकात हुई, जो आगे चलकर उनके जीवन की दिशा तय कर गई।

दोनों की मुलाकात कोई फिल्मी सीन नहीं बल्कि दोस्ती के माध्यम से हुई। सौरभ का रूममेट सौम्या की करीबी दोस्त को डेट कर रहा था, और इसी से बातचीत शुरू हुई।

IIM, दूरी और परिवार की अहमियत

सौरभ जब IIM अहमदाबाद पहुंचे, तब दोनों अलग शहरों में थे। इस दौरान सौम्या की मां की तबीयत खराब हुई, और सौरभ तुरंत दिल्ली लौट आए। यह कदम सौम्या के परिवार का भरोसा जीतने वाला साबित हुआ।

पहली डेट पर मतभेद भी रहे, लेकिन सौम्या के पिता के शब्द – “वक़्त के साथ इंसान निखरता है” – ने उनके रिश्ते की नींव रखी। करीब दस साल तक एक-दूसरे को समझने के बाद, 2016 में उन्होंने निजी समारोह में शादी की। 2019 में बेटे मिरान के जन्म के बाद, उनका जीवन और भी संतुलित और केंद्रित हो गया।

साझा ज़िम्मेदारी और समर्थन

सौम्या कई इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि उनके घर में वर्क और पैरेंटिंग की जिम्मेदारी बराबरी से बंटी है। सौरभ हर कदम पर उनके साथ खड़े रहते हैं, चाहे वह करियर के फैसले हों या वीकेंड पर बेटे की देखभाल।

पर्दे के आगे और पीछे की कहानी

जहां ‘उल्फत’ और रहमान डकैत की कहानी ने पर्दे पर तालियां बटोरीं, वहीं असली ज़िंदगी में सौम्या टंडन की कहानी सधी, शांत और भरोसे से भरी है। IIT की क्लासरूम से शुरू होकर एक मजबूत परिवार तक पहुंची यह जोड़ी यही साबित करती है कि असली सफलता कैमरे के सामने नहीं, बल्कि उस इंसान के साथ खड़े होने में है जो हर हाल में आपका हाथ थामे।

TAGGED:
Share This Article