Ghar Wapsi : भटके नेताओं को साधने में जुटी कांग्रेस…! पूर्व MIC मेंबर जसबीर ढिल्लन की घर वापसी

News Power Zone
1 Min Read
Ghar Wapsi
रायपुर, 28 दिसंबर। Ghar Wapsi : कांग्रेस संगठन ने एक बार फिर पार्टी से दूर गए नेताओं और कार्यकर्ताओं की वापसी के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। इसी कड़ी में नगर निगम राजनीति में सक्रिय पूर्व MIC मेंबर जसबीर ढिल्लन ने PCC चीफ दीपक बैज के सानिध्य में कांग्रेस में वापसी की है, जिसे संगठन के लिए एक मजबूत कदम माना जा रहा है। जसबीर ढिल्लन की वापसी को कांग्रेस संगठन के लिए अहम माना जा रहा है, खासकर शहरी राजनीति के लिहाज से। उनकी गिनती जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाले नेताओं में होती रही है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनकी वापसी से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में कांग्रेस को लाभ होगा। कांग्रेस नेताओं ने संकेत दिए हैं कि पार्टी सभी नाराज और अलग हुए नेताओं को साथ लेकर चलना चाहती है, ताकि संगठन को फिर से मजबूत किया जा सके। जसबीर ढिल्लन की घर वापसी को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
TAGGED:
Share This Article