छत्तीसगढ़
Promotion News : पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग में प्रमोशन…! 10 सहायक अभियंताओं को कार्यपालन अभियंता पद पर पदोन्नति
अभियंताओं को मिला प्रमोशन, आदेश जारी
रायपुर, 28 दिसंबर। Promotion News : छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सहायक अभियंताओं (सिविल) को पदोन्नति देते हुए उन्हें कार्यपालन अभियंता (सिविल) के पद पर नियुक्त करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश 26 दिसंबर 2025 को महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी किया गया।
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 17 दिसंबर 2025 को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में की गई अनुशंसा के आधार पर कुल 10 सहायक अभियंताओं को कार्यपालन अभियंता के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों को वेतनमान 15600–39100 रुपये एवं ग्रेड वेतन 6600, वर्तमान वेतन मैट्रिक्स लेवल-13 प्रदान किया जाएगा।



