रायपुर
Justice For Women : महिला के साथ अश्लील हरकत…! आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर किया बर्खास्त
जेल में बंद बेटे को छुड़ाने के बहाने बुलाया
दुर्ग, 27 दिसंबर। Zero Tolerance : दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी कॉन्स्टेबल अरविंद कुमार मेंढे को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने बेटे को जेल से छुड़वाने के लिए कॉन्स्टेबल से मिलने गई थी। आरोपी ने महिला को सुनसान जगह पर बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की और जबरन संबंध बनाने का दबाव डाला। महिला ने बताया कि उसे पीरियड्स हैं, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने उसका प्राइवेट पार्ट चेक किया।



