छत्तीसगढ़

Rapist Constable : दुर्ग में दुराचारी कांस्टेबल बर्खास्त…! महिला से दुष्कर्म के बाद फरार

गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में जमानत याचिका दायर

दुर्ग, 26 दिसंबर। Rapist Constable : दुर्ग जिले में महिला से दुष्कर्म के गंभीर आरोप में आरोपी आरक्षक को पुलिस विभाग से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। आरोपी आरक्षक ने पीड़ित महिला के बेटे को जेल से छुड़ाने का झांसा देकर उसके साथ अपराध किया था। पीड़िता की शिकायत के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

आरोपी आरक्षक का नाम अरविंद कुमार मेंढे है, जो पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में पदस्थ था। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पुत्र एक मामले में जेल में बंद है। इसी दौरान नवंबर माह में आरक्षक अरविंद ने महिला को फोन कर थाने बुलाया और बेटे को जेल से छुड़ाने का आश्वासन दिया।

पीड़िता के अनुसार, 18 नवंबर 2025 को आरोपी ने उसे चरौदा बस स्टैंड बुलाया और बाइक से रेलवे स्कूल के पास फाटक पार कर एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

महिला ने घटना की शिकायत 19 नवंबर की शाम को पुरानी भिलाई थाने में दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से आरक्षक को निलंबित कर दिया था।

इसी बीच आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में जमानत याचिका दायर की, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। अब दुर्ग एसएसपी ने आरोपी के कृत्य को गंभीर अपराध मानते हुए उसे पुलिस सेवा से पदच्युत (डिसमिस) कर दिया है। फिलहाल फरार आरोपी आरक्षक की तलाश के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button