छत्तीसगढ़

PWD Action : लोक निर्माण विभाग की बड़ी कार्रवाई…! भ्रष्टाचार पर गिरी गाज…एक EE और दो SDO निलंबित…सड़क निर्माण में भारी गड़बड़ी…यहां देखें

बीजापुर, 23 दिसंबर। PWD Action : लोक निर्माण विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बीजापुर जिले में सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद एक कार्यपालन अभियंता (EE) और दो उप मंडल अधिकारियों (SDO) को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बीजापुर के नेलसनार–कोडोली–मिरतुल–गंगालुर मार्ग के निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए थे। जांच में आरोप सही पाए जाने पर विभाग ने त्वरित कार्रवाई की।

इस मामले में सुकमा के EE हरनारायण पात्र, बीजापुर के SDO प्रमोद सिंह तंवर और SDO संतोष दास को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, पूरे मामले को गंभीर मानते हुए गंगालूर थाने में FIR भी दर्ज कराई गई है।

लोक निर्माण विभाग की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, आगे भी जांच जारी रहेगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

SIR Draft Roll 23.12.2025 Press Note Chhattisgarh Hindi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button