Uncategorized

Former Punjab IG Shot Himself : पंजाब के पूर्व IG ने खुद को गोली मारी…! 12 पेज का सुसाइड नोट में 8.10 करोड़ ऑनलाइन फ्रॉड का जिक्र

चार्जशीट में नेताओं और पुलिस अधिकारियों के नाम

पटियाला, 22 दिसंबर। Former Punjab IG Shot Himself : पंजाब के पटियाला में पूर्व इंस्पेक्टर जरनल ऑफ पुलिस (IG) अमर सिंह चहल ने सोमवार को सुरक्षाकर्मी के रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से घायल चहल को पटियाला के पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। खुद को गोली मारने से पहले उन्होंने 12 पेज का सुसाइड नोट लिखा। ये सुसाइड नोट उन्होंने पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव के नाम लिखा है।

ऑनलाइन फ्रॉड का जिक्र

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुसाइड नोट में 8.10 करोड़ रुपए ऑनलाइन फ्रॉड का जिक्र है। अमर सिंह चहल IG पद से रिटायर होने के बाद पटियाला में रह रहे थे। बता दें कि बहबल कलां गोलीकांड में आरोपी चहल अमर सिंह चहल 2015 में फरीदकोट में हुए बहबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामले में आरोपी हैं। इसमें दो लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में 24 फरवरी 2023 को पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने फरीदकोट कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इस SIT की अगुआई उस समय एडीजीपी एलके यादव कर रहे थे।

चार्जशीट में नेताओं और पुलिस अधिकारियों के नाम

चार्जशीट में कई बड़े राजनीतिक नेताओं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल किए गए थे। चार्जशीट में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे और पूर्व गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, आईजी परमराज सिंह उमरानंगल, पूर्व डीआईजी अमर सिंह चहल, पूर्व एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान और एसएसपी चरनजीत सिंह शर्मा को नामजद किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button