रायपुर
Nava Raipur Atal Nagar को नवीन तहसील बनाए जाने संबंधी प्रारंभिक सूचना जारी…! यहां देखें
रायपुर, 19 दिसंबर। Nava Raipur Atal Nagar : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नवा रायपुर अटल नगर को नवीन तहसील का दर्जा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस संबंध में प्रारंभिक सूचना (ड्राफ्ट नोटिफिकेशन) का प्रकाशन कर दिया गया है।
प्रारंभिक सूचना के अनुसार, नवा रायपुर अटल नगर क्षेत्र को अलग तहसील के रूप में गठित करने का प्रस्ताव है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों में सुविधा मिल सकेगी। नवीन तहसील बनने से भूमि संबंधी प्रकरण, नामांतरण, सीमांकन, प्रमाण पत्र एवं अन्य राजस्व सेवाओं का त्वरित और प्रभावी निराकरण संभव हो पाएगा।
प्रकाशित सूचना पर निर्धारित अवधि के भीतर आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। प्राप्त आपत्तियों और सुझावों के निराकरण के पश्चात शासन द्वारा अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि नवा रायपुर अटल नगर तेजी से विकसित हो रहा प्रशासनिक एवं आवासीय क्षेत्र है, ऐसे में अलग तहसील का गठन क्षेत्रीय विकास और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।



