Korba Breaking: सत्ता के संरक्षण में चल रहा अवैध रेत खनन और भंडार..VDO में देखे कैसे दिनदहाड़े कुदमुरा से हो रहा रेत लोड…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। जिले के कुदमुरा क्षेत्र से दिनदहाड़े अवैध रेत लोडिंग का मामला सामने आया है। सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह खुलेआम रेत का उत्खनन कर वाहनों में भरा जा रहा है, वो भी बिना किसी डर के। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सब सत्ता के संरक्षण में लंबे समय से चल रहा है, इसलिए जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं।

देखे वीडियो

ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन से न सिर्फ पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि नियमों का पालन करने वाले लोगों के साथ खुला अन्याय भी है। कई बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होना सिस्टम पर सवाल खड़े करता है।

अब बड़ा सवाल यह है कि वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन क्या सच में कार्रवाई करेगा या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा। वीडियो में पूरी सच्चाई खुद बयां कर रही है।

Share This Article