छत्तीसगढ़
बैकुंठपुर सरकारी परिसर में शराब की बोतलों का अम्बार…! प्रशासन पर सवाल…यहां देखें Video
जनता में नाराजगी
कोरिया/बैकुंठपुर, 22 नवंबर। Fisheries Department : कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में एसडीएम कार्यालय के ठीक पीछे स्थित सहकारिता विभाग, मत्स्य विभाग और जलसंसाधन कार्यालय के बीच की खाली ज़मीन पर सैकड़ों खाली शराब की बोतलें और कचरे का अम्बार जमा हो गया है।
यह सरकारी परिसर, जहां जिले के आधा दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण कार्यालय स्थित हैं, प्रशासनिक उदासीनता का स्पष्ट उदाहरण बन गया है। जगह-जगह फैला कचरा और शराब की बोतलें न सिर्फ परिसर की स्वच्छता को प्रभावित कर रही हैं, बल्कि कार्यालयीन सुरक्षा और कार्यकुशलता पर भी सवाल खड़े कर रही हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे महत्वपूर्ण सरकारी परिसरों में कचरा और शराब के अवशेष न केवल स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरा हैं, बल्कि यह प्रशासन की कार्यशैली और निगरानी में भी गंभीर कमी को दर्शाता है।



