CM Vishnudev Sai: गुजरात की धरती से प्रधानमंत्री ने की सीएम साय की तारीफ, जनजातीय गौरव दिवस पर बोले मोदी- छत्तीसगढ़ की कायाकल्प कर रहे हमारे विष्णुदेव साय

News Power Zone
1 Min Read

CM Vishnudev Sai: रायपुर। गुजरात के नर्मदा जिले में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की खुलकर प्रशंसा की। पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, हमारे जनजातीय समाज के विष्णुदेव साय राज्य का कायाकल्प कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि BJP-NDA हमेशा से आदिवासी समाज के योग्य नेताओं को शीर्ष पदों पर पहुंचाने का प्रयास करती रही है।

CM Vishnudev Sai: कार्यक्रम में पीएम मोदी ने यह भी याद दिलाया कि आज देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी महिला हैं, जो इस बात का प्रतीक है कि आदिवासी समाज को देश की मुख्यधारा में सम्मानजनक स्थान दिया जा रहा है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती के बाद अब भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती का यह भव्य आयोजन भारत पर्व की पूर्णता का प्रतीक है।

Share This Article