रायपुर

Food Department : रिटायर्ड असिस्टेंट फूड ऑफिसर संजय दुबे के खिलाफ रेप और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज

पीड़िता के बयान दर्ज, मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी

रायपुर, 11 नवंबर। Food Department : राजधानी रायपुर में खाद्य विभाग के रिटायर्ड असिस्टेंट फूड ऑफिसर संजय दुबे के खिलाफ रेप और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि संजय दुबे रायपुर के चर्चित खाद्य अधिकारी रहे हैं।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संजय दुबे के खिलाफ रेप और धमकी देने की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि संजय दुबे ने झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी।

मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी के ठिकानों की पतासाजी शुरू कर दी है और जल्द ही उसे हिरासत में लेने की संभावना है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button