
न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश के आगरा में भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस कमिश्नर द्वारा की गई कार्रवाई से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. दरअसल, पुलिस कमिश्नर ने दो कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने के मामले में निलंबन की कार्रवाई की है. आरोपी कांस्टेबलों पर एक व्यापारी से रिश्वत लेने का आरोप लगा था. मामले में व्यापारी ने दोनों कांस्टेबल के खिलाफ एसीपी से शिकायत की थी. जिसके बाद मामले की जांच की गई और आरोपी पाए गए दोनों कांस्टेबल को निलंबित किया गया.
आगरा में पुलिस कमिश्नरेट ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एसीपी कोतवाली कार्यालय से जुड़े दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. इन सिपाहियों पर एक जूता व्यापारी से रिश्वत के रूप में चार जोड़ी ब्रांडेड जूते लेने का गंभीर आरोप है. दरअसल, यह कार्रवाई तब हुई जब व्यापारी ने रिश्वत मांगने और लेने का सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्डिंग पुलिस कमिश्नरेट को सौंपकर आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है.
9 अन्य पुलिसकर्मी जांच के दायरे में
मामला यहीं नहीं रुका है. पुलिस ने इन दो सिपाहियों पर कार्रवाई करने के साथ ही 9 अन्य पुलिसकर्मियों पर भी जांच के आदेश दिए हैं. इन पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली, जुआरियों को संरक्षण या मदद देना और जमानत के नाम पर पैसे की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. सभी आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की जाएगी. दोषी पाए जाने पर सख्त एक्शन लिया जाएगा.



