Korba: शहर के चौक चौराहों में अवैध पोस्टरो की बाढ़,टीपी नगर चौक का सिग्नल ढका..MP प्रतिनिधि सुनील ने होर्डिंग हटाने की कलेक्टर से की मांग…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। शहर के प्रमुख चौक इन दिनों बैनर और फ्लेक्स से ढक गए हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सांसद प्रतिनिधि सुनील जैन ने कलेक्टर को चिट्ठी लिखकर अवैध पोस्टरों को हटाने की मांग की है।

ट्रांसपोर्ट नगर चौक, सीएसईबी चौक और अन्य प्रमुख स्थानों पर जन्मदिन, त्योहारों और शुभकामना संदेशों के बड़े-बड़े फ्लेक्स लगाए गए हैं। इन बैनरों की वजह से ट्रैफिक सिग्नल साफ दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

टीपी नगर चौक पर सिग्नल न दिखने से दो वाहनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर विवाद की स्थिति भी बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे अनधिकृत बैनर न केवल सड़क की सुंदरता बिगाड़ रहे हैं बल्कि जनसुरक्षा के लिए भी खतरा बन चुके हैं।

नागरिकों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि इन बैनरों को तत्काल हटाया जाए और भविष्य में ऐसी अव्यवस्था रोकने के लिए संबंधित विभाग को सख्त निर्देश जारी किए जाएं। लोगों का कहना है कि चौक-चौराहों की साफ-सुथरी और सुरक्षित व्यवस्था शहर की छवि और यातायात दोनों के लिए जरूरी है।

Share This Article