Featuredकोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

KORBA: कद्दावर आदिवासी नेता पूर्व गृह मंत्री की मांग को CM ने लिया संज्ञान..कहा शिकायत की होगी जांच फिर …

रायपुर। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग पर सीएम विष्णुदेव साय ने पहली बार बयान दिया है। उन्होंने कहा पूर्व गृहमंत्री के शिकायत की जांच होगी, और फिर इसके बाद निर्णय लिया जाएगा।

सीएम विष्णुदेव सायसाय ने बुधवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, और वो उनके पत्र पर जांच करा रहे हैं।

 

इस पूरे मामले पर कोरबा विधायक और प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, और हम सब उनके बच्चे हैं। हालांकि भाजपा में पूर्व गृहमंत्री के तेवर हलचल मची है। उन्होंने सीएम को चिट्ठी लिखकर कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने की मांग की है, और तीन दिन के भीतर ऐसा नहीं होने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।

कंवर ने अकेले नहीं, बल्कि अपने समर्थकों के साथ रायपुर में धरना देने का निर्णय लिया है। कंवर अब भी अपने रूख पर कायम है, और चर्चा है कि सीएम भी कंवर से चर्चा कर सकते हैं।

कंवर ने चिट्ठी में कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ 14 अलग-अलग बिंदुओं की शिकायत की है। इसमें पक्षपात पूर्ण कार्रवाई और डीएमएफ की राशि में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया गया है।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि कोरबा कलेक्टर संवैधानिक शक्तियों का दुरूपयोग कर रहे हैं। कंवर ने कहा कि कलेक्टर उनके समर्थकों के खिलाफ दुर्भाग्यपूर्ण कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने सीएस, डीजीपी के अलावा प्रदेश भाजपाध्यक्ष किरण देव और महामंत्री (संगठन) पवन साय को भी पत्र भेजकर शिकायत की है। कंवर ने कहा कि तीन के बाद कलेक्टर का तबादला नहीं होने पर वो धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगे। इसके लिए सरकार और प्रशासन जिम्मेदार होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button