NHM संविदा कर्मचारियों का बड़ा कदम…! 16 हजार कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा…सरकार से टकराव चरम पर

News Power Zone
1 Min Read
Threat to Minister

रायपुर, 04 सितंबर। NHM : छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत काम कर रहे संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। हड़ताल के 16वें दिन मंगलवार को प्रदेशभर के करीब 16,000 NHM कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब सरकार और कर्मचारियों के बीच वार्ता विफल रही और विवाद बढ़ता चला गया।

बता दे कि हड़ताल के शुरुआती दौर में सरकार ने बातचीत की पहल करते हुए कर्मचारियों की 10 में से 5 मांगें मान ली थीं, लेकिन बाकी मांगों को लेकर गतिरोध बना रहा। आंदोलन खत्म न होने पर सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए 25 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया, जिसमें संगठन के प्रदेश संरक्षक हेमंत सिन्हा और महासचिव कौशलेश तिवारी जैसे प्रमुख नाम भी शामिल हैं। इसके बाद आंदोलन और भड़क गया।

जिला NHM संघ के संगठन मंत्री अमन दास ने सामूहिक इस्तीफे की पुष्टि की है। वहीं रायपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ मिथिलेश चौधरी ने बताया कि इस्तीफों का ज्ञापन प्राप्त हुआ है, लेकिन अब तक उसे स्वीकार नहीं किया गया है।

TAGGED:
Share This Article