SECL मुख्यालय में आधुनिक बैडमिंटन हॉल का लोकार्पण, साइना नेहवाल को किया समर्पित

News Power Zone
2 Min Read

बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय परिसर में रविवार 24 अगस्त को नव-निर्मित बैडमिंटन हॉल का लोकार्पण किया गया। यह हॉल भारतीय बैडमिंटन की दिग्गज खिलाड़ी और ओलंपिक में देश को पहला बैडमिंटन पदक दिलाने वाली पद्मभूषण साइना नेहवाल को समर्पित किया गया है।

लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोल इंडिया ऑफिसर्स वाइव्स समिति (CILOWS) की अध्यक्षा एवं ‘प्रथम महिला कोल इंडिया परिवार’ श्रीमती पी. विमला प्रसाद शामिल हुईं। उनके साथ CILOWS उपाध्यक्षा श्रीमती नंदिनी त्रिपाठी, श्रीमती निधि अग्रवाल, श्रीमती श्रीपर्णा घटक और श्रीमती रूपाली अग्रवाल भी उपस्थित रहीं।

इस मौके पर ‘श्रद्धा महिला मंडल’ की अध्यक्षा एवं प्रथम महिला एसईसीएल परिवार श्रीमती शशि दुहन, उपाध्यक्षा श्रीमती अनीता फ्रैंकलिन, श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती हसीना कुमार और श्रीमती विनीता जैन सहित बड़ी संख्या में सदस्याएँ मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन, निदेशक (तकनीकी) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (तकनीकी/परियोजना) बिरंची दास, निदेशक (मानव संसाधन) डी. सुनील कुमार, निदेशक (वित्त) एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन सहित शीर्ष प्रबंधन, विभागाध्यक्ष और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

नव-निर्मित हॉल में दो अत्याधुनिक वुडेन कोर्ट, दर्शक गैलरी और चेंजिंग रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। हॉल परिसर में साइना नेहवाल के जीवन और उनकी उपलब्धियों को दर्शाते पोस्टर भी लगाए गए हैं ताकि खिलाड़ी विशेषकर महिला खिलाड़ी उनसे प्रेरणा ले सकें।

एसईसीएल प्रबंधन का मानना है कि यह हॉल कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को खेलों की ओर प्रोत्साहित करेगा और साइना नेहवाल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की उपलब्धियाँ नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेंगी।

Share This Article