छत्तीसगढ़
Surrender Naxali : बीजापुर से बड़ी खबर…! 30 लाख के 8 इनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण…! महिला नक्सलियों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
आत्मसमर्पित नक्सलियों को सरकार की ओर से राहत
आत्मसमर्पित नक्सलियों के खुलासे
डीवीसीएम डॉक्टर सुखलाल जुर्री ने पूछताछ के दौरान बताया, “शीर्ष कैडर के माओवादी आदिवासियों के सबसे बड़े दुश्मन हैं। जल, जंगल और जमीन के नाम पर झूठे सपने दिखाकर बस्तर के लोगों को ग़ुलाम बनाते हैं।” महिला नक्सली कमला गोटा (एसीएम) ने माओवादी संगठन की सच्चाई उजागर करते हुए कहा, “संगठन में स्थानीय आदिवासी नक्सलियों का शोषण होता है। लेकिन महिलाओं की स्थिति और भी भयावह है। उनका मानसिक और शारीरिक शोषण किया जाता है। शहरों और विदेशों में बसाने का झांसा देकर उनका निजी दासी की तरह उपयोग किया जाता है।”आत्मसमर्पित नक्सलियों को सरकार की ओर से राहत
राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सभी आत्मसमर्पित माओवादियों को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि दी गई है। इसके साथ ही उन्हें पुनर्वास, शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा जैसी सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा।आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूची
| क्र. | नाम | पद | इनाम राशि |
|---|---|---|---|
| 1 | सुखलाल जुर्री (33) | डीवीसीएम डॉक्टर | ₹8 लाख |
| 2 | हुर्रा उर्फ हिमांशू मिडियाम (25) | पीपीसीएम, पिडिया एलओएस | ₹8 लाख |
| 3 | कमला गोटा (32) | एसीएम, जाटलूर एलओएस | ₹5 लाख |
| 4 | राजू पोडियाम उर्फ सुनील (33) | एसीएम, कोतरी एलओएस डिप्टी कमांडर | ₹5 लाख |
| 5 | दीपा पुनेम | पार्टी सदस्य, डॉक्टर टीम | ₹1 लाख |
| 6 | मनीराम कोर्राम (20) | कंपनी 01 सदस्य | ₹1 लाख |
| 7 | सुक्कू फरसा उर्फ नागेश (18) | कुतुल एलओएस सदस्य | ₹1 लाख |
| 8 | रामू राम पोयाम (23) | सप्लाई टीम सदस्य | ₹1 लाख |






