छत्तीसगढ़

Mahanadi on NH : महानदी पर बने पुल की रेलिंग पर दुपट्टा बांधकर महिला ने लगाई छलांग…रेस्क्यू टीम को मिले दो शव

रक्षाबंधन मनाने आई हुई थी अपने मायके

आरंग, 18 अगस्त। Mahanadi on NH : रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र से रक्षाबंधन के दिन एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मायके पारागांव रक्षाबंधन मनाने आई महिला स्वाति त्रिवेदी ने आज सुबह महानदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और गोताखोरों की टीम पहुंची और महिला की तलाश शुरू कर दी। बता दें, आज सुबह ही पुलिस को सूचना मिली कि पारागांव में नेशनल हाईवे 53 पर महानदी में बने पुल पर एक महिला की स्कूटी रखी खड़ी है और पुल की रेलिंग पर दुपट्टा बंधा है। आशंका है कि किसी महिला ने पुल से महानदी में छलांग लगा दी है. सूचना मिलते ही पुलिस गोताखोरों की टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुटी। पुलिस की जांच में पता चला कि स्कूटी किसी स्वाती त्रिवेदी नामक महिला की है। स्वाती की उम्र 27 वर्ष है और 2 साल पहले उसकी शादी रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी के साथ हो चुकी है। महिला का एक ढाई महीने का बच्चा भी है। स्वाती रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए अपने मायके पारागांव आई थी, लेकिन अचानक पुल पर मिली स्कूटी और उसके दुपट्टे से आशंका है कि महिला ने नदी में छलांग लगाई है। खोजबीन के दौरान गोताखोरों को एक शव नदी में दिखाई दिया, जिसे बाहर निकाला गया। लेकिन शव स्वाति त्रिवेदी का नहीं, बल्कि किसी दूसरी अज्ञात महिला का निकला। पुलिस के अनुसार, यह करीब 50 वर्ष की महिला है और शव दो से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि शव महानदी में बहकर दूर से आया हो सकता है। पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने तलाश शुरू की, तो कुछ दूरी पर दूसरी महिला की लाश बरामद हुई। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button