Breaking : “कोरबा की बेटी को मिला भाजपा में  सम्मान..! रितु चौरसिया बनीं प्रदेश भाजपा की मंत्री”

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा की रितु चौरसिया को प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी में मंत्री बनाया गया। सक्रियता और जनसंपर्क में समर्पण के लिए मिला दायित्व।

कोरबा। प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही जिले के लिए गर्व का क्षण आया है। कोरबा की बेटी रितु चौरसिया को पार्टी में प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। पार्टी संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, संघर्षशील कार्यशैली और जनसंपर्क के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है।

रितु चौरसिया ने इस नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में पूरी मेहनत करेंगी। उन्होंने भरोसा जताया कि कोरबा के कार्यकर्ताओं का सहयोग और आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहेगा।

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह जिले के लिए गर्व की बात है। उनका मानना है कि रितु चौरसिया के नेतृत्व से पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी।

Share This Article