छत्तीसगढ़
PDS Distribution : छत्तीसगढ़ में PDS के तहत चावल वितरण की समय-सीमा बढ़ी…! अब 31 जुलाई तक मिलेगा राशन
एकमुश्त चावल वितरण की समयावधि बढ़ाई
किन्हें मिलेगा लाभ?
यह सुविधा उन सभी अंत्योदय, गरीबी रेखा (BPL) और मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के पात्र राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत आने वाले परिवारों को मिलेगी, जिन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से राशन मिलता है।समयसीमा बढ़ाने का कारण
- मौसम की परिस्थितियां, खासकर बरसात के कारण परिवहन में दिक्कतें।
- कई इलाकों में सड़क और गोदाम तक पहुंच में बाधाएं।
- हितग्राहियों को भीड़ से बचाकर समय पर राशन उपलब्ध कराने की मंशा।
शासन ने क्या निर्देश दिए हैं?
- समस्त जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वे इस निर्णय के तहत अपने जिले में सुचारू रूप से वितरण कराएं।
- छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉर्पोरेशन को गोदामों से वितरण केंद्रों तक चावल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।
राशन वितरण की व्यवस्था
- राशन दुकानों में जून, जुलाई और अगस्त का चावल एकमुश्त (तीन माह का) दिया जा रहा है।
- यह वितरण POS मशीन और आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से हो रहा है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।






