Raipur City News: राजधानी रायपुर के क‌ई नामी बार, रेस्टोरेंट, होटलों में पहुंची आबकारी और पुलिस टीम, कई जगह मिली अनियमितता

News Power Zone
1 Min Read

Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड समेत अन्य इलाकों में शनिवार देर रात आबकारी विभाग की टीमों ने सघन जांच अभियान चलाया। होटल , बारों , रेस्टोरेंट के निर्धारित समय बाद तक संचालित होने की शिकायतों पर पुलिस थानों और क्राइम ब्रांच की टीम ने भी शिकायत के आधार पर जांच की। आबकारी टीम ने होटल एलोरा , इशिका और सुधा रीजेंसी के होटल बारों में पार्सल के रूप में विक्रय पाए जाने और होटल कोपाइको में बिना लाइसेंस शराब पिलाए जानें का मामला दर्ज किया ।

Raipur City News: इसी तरह से होटल पुनीत, सेंट्रल पॉइंट, आदित्य, विनार, सवेरा, सालिटायर, मयूरा, सतलज, आर्किड, कोर्टयार्ड मैरियट, कोया, ज़ूक, एल्सव्हेयर, हाइपर क्लब, धूम्स विलेज और वीआईपी रोड के अन्य होटल रेस्टोरेंट की जांच की गई। कोर्टयार्ड मैरिएट होटल बार द्वारा निरीक्षण पुस्तिका और स्टॉक रजिस्टर प्रस्तुत न किए जाने और समय पश्चात खुले होने पर प्रकरण कायम किया गया। इससे पहले शुक्रवार को सूर्या बार निर्धारित समय के बाद खुला पाया गया वहीं होटल ओलिव, सेंटर पॉइंट, महिंद्रा और ली रॉय बार में पार्सल में शराब बेचना पाया गया था।

Share This Article