CG Politics: सचिन पायलट के बयान पर बीजेपी का पलटवार, अरुण साव बोले. डेढ़ साल में हुई कांग्रेस की दुर्दशा पर मंथन करें

News Power Zone
2 Min Read

CG Politics: रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर निवास में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट को अपनी पार्टी की चिंता करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि, डेढ़ साल में विधानसभा, लोकसभा और रायपुर दक्षिण उपचुनाव में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जो दुर्दशा हुई है, इसकी चिंता पायलट जी को करनी चाहिए।

CG Politics: साव ने कहा कि, प्रदेश की जनता ने बार-बार साय सरकार के कार्यों पर भरोसा जताया है। जन आशीर्वाद से सरकार को ताकत और मजबूती दी है। हम मोदी जी की एक-एक गारंटी को पूरा कर रहे हैं। आज जनहित में निर्णय लेकर सारे कार्य कर रहे हैं।

CG Politics: छत्तीसगढ़ की जनता की चिंता विष्णु देव साय की सुशासन सरकार कर रही है। सचिन पायलट अपनी पार्टी की चिंता करें। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह के आने का लाभ छत्तीसगढ़ को मिलता है। इससे सचिन पायलट को दर्द हो रहा है तो यह दर्द उन्हें मुबारक हो।

CG Politics: क्या कहा सचिन पायलट ने

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश में किसान परेशान हैं, सरकार मुंह फेर रही है। हर जिले में लूट, बलात्कार, और गोलियां चल रही हैं। कांग्रेस सरकार की 17 योजनाओं को साय सरकार ने बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ अन्याय हो रहा है। पूरी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। सरकार दिल्ली से चल रही है।

CG Politics: पायलट ने कहा कि कांग्रेस राज्य में निवेश और उद्योग के पक्ष में है लेकिन यहां की सरकार चंद लोगों के हाथों में प्राकृतिक संसाधनों को सौंपने का काम कर रही है। उद्योगों के लिए प्रतिस्पर्धा और पारदर्शिता होनी चाहिए, और जो जमीन के मालिक हैं, उन्हें साथ लिया जाना चाहिए।

CG Politics: पायलट ने कहा कि, भाजपा सबमें फेल हो गई, तो अब ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। भाजपा सरकार अपनी विफलता को छुपाने के लिए कांग्रेस नेताओं को प्रताडि़त कर रही है और हम इसका डटकर मुकाबला करेंगे।

Share This Article