CG Crime: पहचान छिपाने दुष्कर्म का आरोपी बन गया था सपेरा, पुलिस ने बजाया ऐसा बीन कि पकड़ा गया

News Power Zone
1 Min Read

CG Crime: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के करीब धरसींवा थाना पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी साबीर खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए सपेरा बन गया था। और गांव-गांव में घूम रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर हिंदू संगठन ने आंदोलन की चेतवानी दी थी।

CG Crime: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी साबीर खान ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर, शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया था, जिसकी रिपोर्ट पीड़िता के परिजनों ने 31 मार्च को धरसींवा थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस से बचने आरोपी लगातार अपने मोबाइल व पुराने सिम का उपयोग नहीं कर रहा था और न ही अपने परिवार या स्थानीय लोगों से किसी प्रकार का संपर्क बना रहा था।

 

CG Crime: घटना की गंभीरता को देखते हुए धरसींवा और सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान एक संदिग्ध मोबाइल नंबर का लोकेशन मिला, जिसके आधार पर आरोपी को साबीर खान को पीड़िता के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article