Featuredछत्तीसगढ़सामाजिक

Raipur City Crime: महादेव घाट में लड़कों से फाइटिंग करने वाली लड़की गैंग के मोबाइल पर मिली ऐसी चीज कि पुलिस का घूम गया माथा, 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Raipur City Crime: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महादेव घाट हंगामा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 5 युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 3 अभी भी फरार हैं। युवतियां सेक्स रैकेट चला रही थीं। युवतियों के मोबाइल से कई चौका देने वाले खुलासे हुए हैं। अनैतिक चैटिंग, फोटो-विडियो और देह व्यापार से जुड़ी असामाजिक चीजों की जानकारी निकलकर सामने आई है।

 

Raipur City Crime: ये है पूरा मामला

रायपुर के महादेव घाट में कुछ युवतियां डीजे लगाकर पार्टी कर रही थीं। शोर से आसपास के लोग परेशान होने लगे। तभी वहां पर कुछ लड़के पहुंचे और लड़कियों को रोकने लगे। इतने में दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गई। हाथापाई में लड़कियों को गंभीर चोटें आई। इसके बाद लड़कियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

 

Raipur City Crime: कुछ लड़के हुए थे गिरफ्तार

लड़कियों की शिकायत के बाद पुलिस ने कुछ लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। तब लड़कों ने भी लड़कियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। लड़कियों की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा हुआ और यह बात सामने आई कि, लड़कियां सेक्स रैकेट चलाती थीं।

Related Articles

Back to top button