IAS Saurabh Kumar: कोरबा कलेक्टर रहे छत्तीसगढ़ कैडर के IAS सौरभ कुमार को केंद्र में मिली पोस्टिंग, बनाए गए डायरेक्टर रेवेन्यू

News Power Zone
1 Min Read

IAS Saurabh Kumar: रायपुर। छत्तीसगढ़ के 2009 बैच के आईएएस सौरभ कुमार के सेंट्रल डेपुटेशन के लिए भारत सरकार ने पोस्टिंग आदेश जारी कर दिया है। उन्हें डायरेक्टर रेवेन्यू बनाया गया है। सौरभ कुमार इस समय नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैं।

चार जिलों के कलेक्टर

सौरभ कुमार दंतेवाड़ा, रायपुर, बिलासपुर और कोरबा जिले के कलेक्टर रह चुके हैं। इससे पहले वे बिलासपुर और रायपुर नगर निगम के कमिश्नर, चिप्स सीईओ का दायित्व निभा चुके हैं।

दंतेवाड़ा कलेक्टर रहने के दौरान उन्हें प्रधानमंत्री पुरस्कार प्राप्त हुआ था। सौरव प्रयागराज के मोतीलाल नेहरु राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान से बीटेक करने के बाद यूपीएससी क्लियर कर आईएएस बनें।

Share This Article