CG News:थोड़ी देर में होगी साय कैबिनेट की बैठक, तबादला नीति सहित होंगे कई निर्णय

News Power Zone
2 Min Read

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार की कैबिनेट बैठक आज बुधवार को होने जा रही है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय होंगे। कैबिनेट में तबादला नीति को मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा, सरकारी कार्यालयों में सप्ताह में 5 के बजाय 6 कार्य दिवस लागू करने और खरीफ सीजन की तैयारियों व खाद्य संकट से निपटने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

CG News: तबादला नीति को मिल सकती है मंजूरी

राज्य सरकार कर्मचारी फेडरेशन और अन्य संगठनों की मांगों को ध्यान में रखते हुए तबादला नीति को अंतिम रूप दे सकती है। अगस्त 2022 के बाद से राज्य में बड़े पैमाने पर तबादले नहीं हुए हैं। वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव और 2024 में अन्य कारणों से तबादले टलते रहे।

CG News: द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के तबादले लंबे समय से अटके हुए हैं। कुछ तबादले केवल मुख्यमंत्री के समन्वय से सीमित स्तर पर हुए हैं, जो मुख्य रूप से राज्य प्रशासनिक सेवा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के थे। सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट में तबादला नीति को मंजूरी मिलने के बाद जुलाई-अगस्त में तबादले किए जा सकते हैं।

CG News: हफ्ते में 6 दिन कार्य का प्रस्ताव

सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने सरकारी कार्यालयों में सप्ताह में 6 कार्य दिवस लागू करने की सिफारिश की है। जीएडी की रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि शनिवार को भी कार्यालय खुले रहें, ताकि आम नागरिकों के कार्य जल्द निपटाए जा सकें और फाइलों का निपटारा तेजी से हो। इस प्रस्ताव पर भी कैबिनेट में मुहर लगने की संभावना है। रविवार को अवकाश रहेगा।

Share This Article