Korba : 8 महीने का काम 18 महीने में नहीं हुआ पूरा..ठेकेदार कर रहे आराम, अफसर कह रहे बारिश के पहले पूर्ण हो जाएगा श्रीमान…

News Power Zone
3 Min Read

कोरबा। बेमौसम हुए बारिश से नाली का पानी शहर में धारदार नाला बनकर बह गया पर शहर में नाली नही बन पाया। निगम के सौ दिन चले अढ़ाई कोस के कामो पर जनमानस में चर्चा है 8 महीने का काम 18 महीना में भी पूरा नहीं हो पाया और ठेकेदार आराम फरमा रहे है। अब निगम के अफसर कह रहे है रैनी सीजन के पहले नाली का निर्माण हो जाएगा श्रीमान।

 

बात सीएसईबी चौक से टीपी नगर गायत्री मंदिर से अनमोल मोटर्स तक बनने वाली नाली की कर रहे है। 8 महीने के लिए हुए अनुबंध के काम को 18 महीने बाद भी नाली निर्माण का काम अभी भी अधूरा है। 1 करोड़ 71 लाख से बनने वाले नाली के लिए 8 महीने का समय निर्धारित किया गया था। 8 महीने का समय तो छोड़िए यहां तो 18 महीने गुजर गए और नाली निर्माण का काम अभी भी अधूरा है।

निर्माणाधीन नाली के वजह से सड़क पर गंदे पानी से लोगो को गुजरना पड़ रहा था लेकिन अब सूखे की स्थिति में वाहनों की तेज गति से लोगों को धूल चटा रही है और इससे सबसे अधिक तो वे व्यापारी त्रस्त हैं जिनकी दुकान सड़क से लगी हुई है। धूल से सने दुकान में पत्नी भी अगर गलती से आ जाये तो काउंटर पर बैठे पति को पहचान नहीं पाएगी। यही नही सड़क पर नाली निर्माण के कारण सड़क पर लगातार बह रहा बदबूदार पानी डेंगू को भी आमंत्रण पत्र दे रहा है।

 

रिवाइज करने की चल रही तैयारी

सूत्रों की माने तो नाली निर्माण की कछुआ चाल को गति देने और निगम के खजाने को लूटने असफरों ने प्लान तैयार कर लिया है। बिना पेनाल्टी के आम लोगो की समस्या को नजरअंदाज कर दे रहे टाइम एक्सटेंशन के पीछे लूट की पटकथा रची जा रही है।

 

अफसरो ने अक्टूबर तक पूर्ण होने की थी उच्च अधिकारियों को रिपोर्टिंग

नगर निगम के अधिकारी नाली निर्माण के काम को 30 अक्टूबर तक पूर्ण कर लेने की जानकारी देकर उच्चाधिकारियों को भटका रहे हैं। जबकि फील्ड में काम की गति को देखकर सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि अभी दिल्ली दूर है।

 

निर्माण में आया नया मोड़

टीपी नगर अलका कॉम्प्लेक्स के समीप चल रहे नाली निर्माण के दौरान तीन दुकान गिर गई थी। दुकान गिरने के बाद व्यापारियों ने आगे नाली निर्माण को बंद करा दिया। नाली निर्माण बंद होने से ठेकेदार को राहत तो मिला लेकिन अफसरों का टेंशन अभी भी बरकरार है।

Share This Article