Featuredकोरबाराजनीतिसामाजिक

Korba: युवा कांग्रेस नेता सुमित का आकस्मिक निधन.. नगर में शोक की लहर…

कोरबा।कटघोरा निवासी जिला युवक कांग्रेस कमिटी के महामंत्री सुमित दूहलानी का गुरुवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया।यह खबर मिलते ही कटघोरा में गहरा शोक व्याप्त हो गया है।

मेन रोड कटघोरा निवासी थावरमल दूहलानी के दो पुत्रों में छोटे पुत्र सुमित दुहलानी युवा कांग्रेस के एक जुझारू, कर्मठ और जनसेवा में समर्पित नेता के रूप में जाने जाते थे।वे अपने पीछे धर्मपत्नी,दो बच्चों सहित भरापुरा परिवार छोड़ गए है। वे न केवल राजनीति में सक्रिय थे, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उनकी उल्लेखनीय भागीदारी रहती थी।

उनके निधन की खबर मिलते ही नगरवासी, शुभचिंतक, पार्टी कार्यकर्ता एवं नेता बड़ी संख्या में उनके निवास पहुंचे।कांग्रेस पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सुमित दुहलानी का अंतिम संस्कार कटघोरा के राधासागर मुक्तिधाम में शुक्रवार को सुबह 11 बजे किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button