CG News: नॉर्थ ब्लॉक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात, बस्तर के अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

News Power Zone
1 Min Read

CG News: नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने नई दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक के लिए रवाना हो गए हैं। वे गृह केंद्रीय मंत्री बस्तर क्षेत्र में नक्सली उन्मूलन, सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती तथा समग्र विकास के साथ-साथ बस्तर को देश का अगला प्रमुख पर्यटन डेस्टिनेशन बनाने के संबंध में चर्चा करेंगे।

CG News: मुख्यमंत्री डॉ. विष्णुदेव साय नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बलों के लिए अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों और इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में केंद्र से सहयोग को लेकर बातचीत करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य गृह सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

CG News: बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री साय बस्तर को एक उभरते हुए ईको-टूरिज्म और सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना को भी बैठक में विस्तार से रखेंगे। बस्तर की प्रकृति, जनजातीय संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से साहसिक पर्यटन, होम-स्टे मॉडल और पारंपरिक मेलों को प्रमोट करने की रणनीति भी इस बैठक का हिस्सा रहेगी।

Share This Article