Korba Breaking : कोरबा तहसीलदार को पुलिस ने किया गिरफ़्तार.. राजस्व अमले में हड़कंप…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। कोरबा तहसीलदार सत्यपाल रॉय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तहसीलदार के गिरफ्तारी की खबर के बाद प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई है।

बता दें कि शुक्रवार को उस समय राजस्व अमले में हड़कंप मच गया जब जनकपुर पुलिस तहसील ऑफिस पहुंची। सूत्रधार की माने तो जनकपुर थाना के अंतर्गत तहसीलदार रहते सत्यपाल रॉय ने जमीन खरीदी बिक्री में गड़बड़ी की थी। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया था। आज जनकपुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गए। बहरहाल गिरफ्तारी की खबर से हड़कंप मच गया है।

Share This Article