CG Crime: कन्याभोज के लिए गई 6 साल बच्ची की लाश कार में मिलीः चेहरे पर खरोंच, होंठ-नाक पर खून के निशान; भीड़ ने संदेही का घर जलाया,इलाका छावनी में तब्दील

News Power Zone
3 Min Read

भिलाई। CG Crime: नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी पर दुर्ग शहर के मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक 6 साल की बच्ची के अपहरण से सनसनी फैल गई। बच्ची के परिजनों ने बताया कि, बच्ची कन्या भोज के लिए सुबह करीब 9 बजे घर से निकली थी। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे काले रंग कार में तीन युवकों ने उसका अपहरण कर साथ ले गए।

CG Crime: दोपहर करीब 2 बजे तक बच्ची घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद बच्ची की तलाश शुरू हुई। शाम करीब साढ़े 6 बजे बच्ची घायल अवस्था में घर के पास कार में मिली। उसके शरीर में कई जगहों पर चोटों के निशान थे। चेहरा झुलसा हुआ था। इसके बाद परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

CG Crime: संदेही की कार और घर में तोड़फोड़

इस घटना के बाद देर रात मोहन नगर थाने में बजरंग दल और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए। भीड़ ने आरोपी युवक के कार और घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। बड़ी मुश्किल में घर के लोगों ने अपनी जान बचाई। आग लगने से घर के बाहर खड़ी बाइक पूरी जल गई। परिजन घर में ताला लगाकर दूसरी जगह चले गए हैं। पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।

CG Crime: वहीं पुलिस का कहना है कि बच्ची संभवतः करेंट से झुलसी है। पूरा मामला संदिग्ध है। फिलहाल जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। संदेही को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ की जा रही। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

CG Crime: मां बोली-बच्ची से हुआ रेप

इधर, बच्ची की मां ने आरोप लगाया है कि, उसकी बेटी के साथ रेप हुआ है। परिजनों का कहना है कि बच्ची के शरीर पर कई जगह निशान हैं। जिस हालत में बच्ची को कार से बाहर फेंका गया, ऐसे में रेप होने की आशंका है। मामले की जानकारी देते हुए दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि, लापता बच्ची की लाश मिली है। प्रथम दृष्टया करेंट से मौत की आशंका है। जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Share This Article