CG News: राशन में हेराफेरी करने वाले सोसायटी प्रबंधक व सेल्समैन गिरफ्तार

News Power Zone
1 Min Read

बिलासपुर। CG News: बिलासपुर जिले के मस्तूरी में सरकारी राशन की हेराफेरी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

CG News: मामला सेवा सहकारी समिति मस्तूरी का है, जहां प्रबंधक मनोज रात्रे (48 वर्ष) और विक्रेता मनीराम कुर्रे (49 वर्ष) ने चावल, शक्कर और नमक की अनियमितता की। जांच में पाया गया कि 272.50 क्विंटल चावल कम था, जबकि 377 क्विंटल शक्कर और 8.04 क्विंटल नमक अधिक पाया गया।

CG News: खाद्य निरीक्षक ललिता शर्मा की रिपोर्ट के आधार पर मामला कलेक्टर खाद्य शाखा को भेजा गया, जिसके निर्देश पर एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस ने धारा 3.7 ईसी एक्ट और 316(5), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

Share This Article