Breaking: छत्तीसगढ़ वक्‍फ बोर्ड का बड़ा फैसला, होली पर्व के चलते बदला जुम्मे की नमाज का समय..लिखा

News Power Zone
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड होली के त्यौहार को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। होली के दिन शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की मस्जिदों में नमाज के वक्त में बदलाव किया गया है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया सामाजिक समरसता बनी रहे, इस वजह से यह फैसला लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, ज्यादातर मस्जिदों में दोपहर एक बजे होने वाली नमाज अब 2 से 3 बजे के बीच होगी। शुक्रवार को होली होने की वजह से यह बदलाव किया गया है। सभी मस्जिदों के पदाधिकारी को इस संबंध में वक्फ बोर्ड की ओर से पत्र भेज दिया गया है।

दरअसल, होली का त्योहार 14 मार्च शुक्रवार को है। इस डैन मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा जुम्मे की नमाज अदा की जाती है। ऐसे में सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। दोपहर 12 बजे जोहर की नमाज होती है।

इस नमाज को पढ़ने के लिए नमाजी मस्जिद के लिए निकलेंगे तो विवाद की आशंका है इसलिए छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ये निर्णय लिया है। इसके संबंध में सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष द्वारा लिए गए निर्णय का बीजेपी ने स्वागत किया है।

Share This Article