Featuredक्राइमछत्तीसगढ़देश

जम्मू से अगवा दो नाबालिग बहनों को पुलिस ने छत्तीसगढ़ से सुरक्षित बरामद किया

न्यूज डेस्क।जम्मू से एक सप्ताह पहले अगवा हुई दो नाबालिग बहनों को पुलिस ने छत्तीसगढ़ से बरामद कर लिया है. पुलिस उन दोनों को उनके परिवार को सौंप दिया है. दोनों लड़कियों के अपहरण केस में छत्तीसगढ़ के रहने वाले दो लोगों का नाम सामने आया है. उनकी पहचान शिव दास और मनोज कुमार के रूप में हुई है. पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, जम्मू के जानीपुर पुलिस स्टेशन में अगवा लड़कियों के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी. इसके अनुसार उनकी 16 और 17 साल की लड़कियों का अपहरण कर लिया गया था. उन्होंने अपनी तहरीर में छत्तीसगढ़ के रहने वाले शिव दास और मनोज कुमार को नामजद किया था. इसमें केस दर्ज करने के बाद एक पुलिस टीम का गठन किया गया.

पुलिस की टीम व्यापक जांच, खुफिया जानकारी जुटाने और समन्वित प्रयासों के बाद सोमवार को छत्तीसगढ़ के बलूदा पहुंची. वहां से दोनों नाबालिग लड़कियों को बरामद कर लिया गया. इसके बाद पुलिस ने उन दोनों को उनके परिवार को सौंप दिया. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है. अभी तक ये बात सामने नहीं आई है कि उन दोनों का अहरण क्यों हुआ था.

Related Articles

Back to top button