CG Politics: एआईसीसी में बड़े बदलाव की तैयारी, TS सिंहदेव बन सकते हैं छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष, भूपेश बघेल को मिल सकती है राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी

News Power Zone
1 Min Read

नई दिल्ली/रायपुर। CG Politics: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजें आने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में बड़े बदलाव की तैयारी है। इसका असर छत्तीसगढ़ में दिखेगा। सूत्रों की मानें कांग्रेस आलाकमान से चर्चा के बाद अगले सप्ताह तक छत्तीसगढ़ के दो बड़े नेता संगठन में नई भूमिका में आएंगे।

CG Politics: पूर्व मुख्यमंत्री और ओबीसी नेता भूपेश बघेल को राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी सकती है। वहीं पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान मिल सकती है।

CG Politics: बता दें कि भूपेश बघेल इस वक्त दिल्ली में मौजूद हैं। बघेल प्रदेश में पार्टी का कद्दावर OBC चेहरा हैं। दिल्ली में बघेल अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत दूसरे नेताओं से मुलाकात करेंगे।

CG Politics: इसमें तय हो सकता है कि बघेल को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस संगठन में व्यापक फेरबदल की तैयारी चल रही है। बीवी श्रीनिवास, कृष्णा अल्लावरु समेत कई नेताओं को भी महत्वपूर्ण पद मिलने की चर्चा है।

Share This Article