Korba: अपनो से जूझती हाथ.. कैसे बदलेगा चुनावी हालात…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। कांग्रेस पार्टी का एक टेक लाइन है “हाथ बदलेगा हालात” इस लाइन को कोरबा के मतदाता कहने लगे है अपनो से जूझती हाथ, फिर कैसे बदले चुनावी हालात..!

“युद्धों में कभी नहीं हारे हम डरते हैं छल-छंदों से ,हर बार पराजय पायी है अपने घर के जयचंदों से” ये पंक्ति कोरबा कांग्रेस पर सटीक बैठती है। प्रत्याशी को टिकट देने के बाद पार्टी बड़े चेहरो ने किनारा कर लिया है। कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने के बाद भी पार्टी नेताओ की ऐसी क्या मजबुरी है जो उन्हें साथ लड़ने व एकजुट होने नही दे रही। हालांकि अल्प संसाधनों के बाउजूद कांग्रेस प्रत्याशी उषा तिवारी अभी भी भाजपा को टक्कर दे रही है। महापौर के चुनाव को लेकर कोरबा की जनता “अपनो ने दिया है धोखा गैरो से शिकायत क्या जब दोस्त ने खंजर मारा, दुश्मन की जरूर क्या..! को चौक चौराहों में गुनगुना कर कांग्रेसियों को जगा रहे है।

Share This Article