नई दिल्ली। शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर देवा (Deva Movie) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब मूवी को देखकर आने वाले दर्शकों ने सोशल मीडिया पर देवा को अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। इस बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने थलापति विजय के राजनीति में आने के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दुख जाहिर किया है।
तमिल सुपरस्टार विजय (South Actor Vijay) की फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। इतना ही नहीं, फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारे भी उन्हें बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। अब उन्होंने पॉलिटिकल जर्नी शुरू कर दी है, तो मूवीज में उनकी सक्रियता कम हो जाएगी।
विजय के राजनीतिक सफर से क्यों दुखी हैं पूजा हेगड़े?
पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने पीटीआई से बातचीत करते हुए विजय की 69वीं और आखिरी संभावित फिल्म पर अपना रिएक्शन दिया है। बता दें कि इसमें पूजा हेगड़े उनके साथ नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने कहा, ‘एक फैन के तौर पर मैं उन्हें स्क्रीन पर देखना पसंद करती हूं और इस वजह से दुखी हूं, लेकिन मैं उनकी राजनीतिक यात्रा के समर्थन में जरूर हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि इसके लिए उन्हें और शक्ति मिले।’