प्रेगनेंट हुई 6वीं की छात्रा! हॉस्टल में रहकर कर रही थी पढ़ाई, मचा हड़कंप

Desk Reporter
1 Min Read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिले के एक निजी स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही 12 वर्षीय आदिवासी छात्रा के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ने पर जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो जांच के दौरान उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इस घटना से स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस भी जांच में जुट गई है।

गौरतलब है कि हॉस्टल में एक तरफ लड़के और दूसरे तरफ लड़कियां रहती हैं। पिछले दिनों छात्रा की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल लाया गया। जांच में पता चला कि, छात्रा प्रेग्नेंट है। यह सूचना मिलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। तुरंत छात्रा के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। छात्रा के परिजन भी स्कूल पहुंच गए हैं।

दो लड़कों से है छात्रा की जान-पहचान

वहीं पुलिस भी मामले की जांच के लिए स्कूल पहुंचे तो पता चला कि, छात्रा की पहचान दो लड़कों से है। एक तो हॉस्टल में रहता है और दूसरा बाहर रहता है। फिलहाल पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है।

 

Share This Article